Published On: Thu, Mar 1st, 2018

सबसे बड़े मठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती को कांची पीठ में दी गई महासमाधि, 1 लाख लोगों ने किए दर्शन | दैनिक भास्कर

चेन्नई.सबसे बड़े हिंदू मठ कांची कामकोटि पीठ के प्रमुख और 69वें शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती को गुरुवार को अंतिम विदाई दी गई। करीब 3 घंटे तक चले वृंदावन प्रवेशम् (अंतिम संस्कार प्रक्रिया) में सबसे पहले उनका दूध और शहद से अभिषेक किया गया। वैदिक हवन-पूजन के बाद मठ के वृंदावन भवन में महासमाधि दी गई। जयेंद्र सरस्वती (83) का बुधवार को कांचीपुरम के हॉस्पिटल में निधन हो गया था। गुरुवार सुबह तक कांची मठ में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। बता दें कि जयेंद्र ने 65 साल तक पीठ की गद्दी संभाली। अब शंकर विजयेंद्र सरस्वती उनकी जगह लेंगे।

वैदिक विधि से अंतिम संस्कार

– मठ के मैनेजर सुंदरेशन ने बताया कि वैदिक विधि से शंकराचार्य के वृंदावन प्रवेशम् (अंतिम संस्कार) की तैयारियां की गईं।

– इस दौरान दूध और शहद से शंकराचार्य का अभिषेक करने के बाद उनकी देह को सजाया गया। वैदिक हवन-पूजन के बाद जयेंद्र सरस्वती का वृंदावन भवन में प्रवेश हुआ। यहां महासमाधि के लिए 7X7 फीट का गड्ढा खोदा गया।

– यही रस्म 1993 में शंकराचार्य के गुरु चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती के निधन के बाद उनके लिए भी कराई गई थी।

संन्यासियों की देह को इसलिए नहीं दी जाती अग्नि
– शैव परंपरा में संन्यासियों का अंतिम संस्कार समाधि से होता है। इसे महासमाधि कहा जाता है। मृत्यु के बाद शैव संन्यासी के शव को समाधि की मुद्रा में बैठाया जाता है। संन्यासी परंपरा के अनुसार उन्हें केसरिया (भगवा) वस्त्र पहनाया जाता है। रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला, भस्म से उनको सजाया जाता है।
– शवयात्रा को महासमाधि यात्रा के रुप में निकाला जाता है जिसमें पार्थिव देह को पालकी या रथ में बैठाकर निकाला जाता है। इसके बाद आश्रम या मठ में ही किसी स्थान पर 7 फीट गहरी समाधि बनाकर उसमें अंतिम संस्कार किया जाता है।
– पार्थिव देह को पद्मासन (पालथी की मुद्रा) में ही समाधि दी जाती है। शैव संन्यासियों का अंतिम संस्कार उनकी गादी के उत्तराधिकारी या शिष्यों द्वारा ही किया जाता है। शैव परंपरा में सारे उत्तरकार्य 16वें दिन किए जाते हैं। जिसमें उनके उत्तरकार्य के साथ ही उत्तराधिकारी का अभिषेक भी होता है। इसे षोडशी कर्म कहा जाता है।

चारों वेदों के ज्ञाता थे शंकराचार्य

– जयेंद्र सरस्वती का जन्म 18 जुलाई 1935 को तमिलनाडु में हुआ। वे कांची मठ के 69वें शंकराचार्य थे। जयेंद्र 1954 में शंकराचार्य बने थे। इससे पहले उनका नाम सुब्रमण्यन महादेव अय्यर था। उन्हें सरस्वती स्वामिगल का उत्तराधिकारी घोषित किया गया था। तब उनकी उम्र महज 19 साल थी।

– जयेंद्र 65 साल तक शंकराचार्य रहे। 2003 में उन्होंने बतौर शंकराचार्य 50 साल पूरे किए थे। 1983 में जयेंद्र सरस्वती ने शंकर विजयेन्द्र सरस्वती को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था।

जयेंद्र को हत्या के मामले में जेल भी जाना पड़ा

– जयेंद्र सरस्वती को शंकररमन हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में उन्हें बरी कर दिया गया था। इस केस में कांचीमठ के शंकराचार्य और उनके सहयोगी मुख्य आरोपी थे। उस समय तमिलनाडु में जयललिता की सरकार थी। जयललिता जयेंद्र सरस्वती को अपना आध्यात्मिक गुरु मानती थीं। जिस वक्त जयेंद्र को पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो वह ‘त्रिकाल संध्या’ कर रहे थे।

अयोध्या विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहे थे शंकराचार्य

– जयेंद्र सरस्वती एक समय अयोध्या विवाद के हल के लिए काफी सक्रिय थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी अयोध्या मसले के समाधान की कोशिशों के लिए शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती की सराहना की थी। जयेंद्र ने 2010 में ये दावा किया था कि वाजपेयी सरकार अयोध्या विवाद सुलझाने के करीब पहुंच गई थी। वह संसद में कानून बनाना चाहती थी।

शंकराचार्य के लिए कलाम ने अपनी कुर्सी छोड़ दी थी

– जयेंद्र सरस्वती जब पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे, तब कलाम ने जयेंद्र को अपनी कुर्सी पर बैठा दिया। जयेंद्र बोले ये क्यों किया? तब कलाम ने कहा- ताकि इस कुर्सी पर हमेशा आपका आशीर्वाद बना रहे।

क्या है कांची मठ?
– कांची मठ की स्थापना खुद आदि शंकराचार्य ने की थी। यह कांचीपुरम में स्थापित सबसे बड़ा हिंदू मठ है। यह 5 पंचभूतस्थलों में से एक है। यहां के मठाधीश्वर को शंकराचार्य कहते हैं।

कांची मठ के अलावा आदि शंकराचार्य ने देश की चारों दिशाओं में स्थापित किए ये मठ

1. शृंगेरी मठ

शृंगेरी शारदा पीठ कर्नाटक के चिकमंगलुर में है। यहां दीक्षा लेने वाले संयासियों के नाम के बाद सरस्वती, भारती, पुरी लगाया जाता है।

2. गोवर्धन मठ

– गोवर्धन मठ ओडिशा के पुरी में है। इसका संबंध भगवान जगन्नाथ मंदिर से है। इसमें बिहार से ओडिशा व अरुणाचल तक का भाग आता है।

3. शारदा मठ

– द्वारका मठ को शारदा मठ कहा जाता है। यह गुजरात में द्वारकाधाम में है। यहां दीक्षा लेने वाले के नाम के बाद तीर्थ और आश्रम लिखा जाता है।

4. ज्योतिर्मठ

– ज्योतिर्मठ उत्तराखण्ड के बद्रिकाश्रम में है। यहां दीक्षा लेने वाले के नाम के बाद गिरि, पर्वत और सागर का विशेषण लगाया जाता है।

Displaying 20 Comments
Have Your Say
  1. Good – I should definitely pronounce, impressed with your website. I had no trouble navigating through all tabs and related info ended up being truly easy to do to access. I recently found what I hoped for before you know it at all. Reasonably unusual. Is likely to appreciate it for those who add forums or anything, website theme . a tones way for your client to communicate. Excellent task..

  2. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

  3. Today, I went to the beachfront with my kids. I found a sea shell and gave it to my 4 year old daughter and said “You can hear the ocean if you put this to your ear.” She placed the shell to her ear and screamed. There was a hermit crab inside and it pinched her ear. She never wants to go back! LoL I know this is entirely off topic but I had to tell someone!

  4. I like this weblog very much so much good information.

  5. Great post however I was wondering if you could write a litte more on this topic? I’d be very thankful if you could elaborate a little bit more. Kudos!

  6. I got what you intend, thanks for putting up.Woh I am glad to find this website through google.

  7. I truly appreciate this post. I have been looking all over for this! Thank goodness I found it on Bing. You have made my day! Thanks again

  8. olxtoto says:

    Howdy! This is kind of off topic but I need some advice from an established blog. Is it tough to set up your own blog? I’m not very techincal but I can figure things out pretty quick. I’m thinking about making my own but I’m not sure where to start. Do you have any ideas or suggestions? Appreciate it

  9. bandar macau says:

    hi!,I like your writing so much! share we keep up a correspondence more about your post on AOL? I need an expert on this space to resolve my problem. May be that is you! Taking a look ahead to look you.

  10. There is noticeably a bundle to learn about this. I assume you made sure nice points in options also.

  11. Este site é realmente incrível. Sempre que consigo acessar eu encontro coisas incríveis Você também vai querer acessar o nosso site e descobrir mais detalhes! Conteúdo exclusivo. Venha saber mais agora! 🙂

  12. I have not checked in here for a while since I thought it was getting boring, but the last several posts are good quality so I guess I will add you back to my everyday bloglist. You deserve it my friend 🙂

  13. idn poker says:

    Greetings! This is my 1st comment here so I just wanted to give a quick shout out and tell you I really enjoy reading through your articles. Can you suggest any other blogs/websites/forums that cover the same subjects? Thanks!

  14. situs toto says:

    You really make it seem so easy with your presentation but I find this topic to be really something which I think I would never understand. It seems too complex and extremely broad for me. I am looking forward for your next post, I will try to get the hang of it!

  15. situs toto says:

    I am perpetually thought about this, thankyou for posting.

  16. F*ckin’ tremendous things here. I am very glad to see your article. Thanks a lot and i’m having a look forward to touch you. Will you please drop me a e-mail?

  17. Very interesting points you have mentioned, thankyou for posting. “The judge is condemned when the criminal is absolved.” by Publilius Syrus.

  18. The subsequent time I learn a weblog, I hope that it doesnt disappoint me as a lot as this one. I imply, I know it was my option to read, however I actually thought youd have one thing interesting to say. All I hear is a bunch of whining about one thing that you can fix should you werent too busy searching for attention.

  19. Good write-up, I am normal visitor of one’s site, maintain up the excellent operate, and It is going to be a regular visitor for a long time.

  20. hi!,I like your writing very much! share we communicate more about your post on AOL? I need a specialist on this area to solve my problem. Maybe that’s you! Looking forward to see you.

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>